बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
14-Jul-2020 08:40 AM
KOLKATA: बीजेपी विधायक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. जिसके बाद पार्टी ने ममता सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने इस मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.
12 घंटे का बुलाया बंद
बीजेपी के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध मौत पर बीजेपी ने आज 12 घंटे का उत्तर बंगाल बंद बुलाया है. बीजेपी पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्यपाल से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की है.
नड्डा ने की निंदा
विधायक की मौत के बाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मामले को लेकर ट्वीट किया है कि पश्चिम बंगाल के हेमटाबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है. यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता की बात करता है. लोग भविष्य में इस तरह के सरकार को माफ नहीं करेंगे.
हत्या का लगाया आरोप
बीजेपी विधायक की सोमवार को अपने घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे. उनके परिवार और पार्टी ने हत्या का आरोप लगाया है. आरोप लगा है कि दोनों ने टीएमसी को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. वही, पुलिस ने कहा कि देबेंद्र नाथ रे का शव जिले के हेमताबाद इलाके के बिंदल गांव में उनके घर के निकट एक दुकान के बाहर बरामदे की छत से लटकता मिला. उनकी उम्र करीब 65 साल थी. मृतक के शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है.