Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
15-Jun-2022 08:08 AM
PATNA: बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। अब राज्य भर में जल्दी मानसून का असर देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आपको बता दें कि इस अलर्ट के मुताबिक उत्तर बिहार के 10 जिलों में 2 दिन भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगर बात राजधानी पटना की करें तो यहां भी बारिश होने की संभावना है।
बिहार में मानसून का आगमन समय पर हो गया है। जल्द ही इसका असर पूरे राज्य में दिखने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक उत्तर बिहार के 10 जिलों में दो दिन गरज के साथ भारी बरसात होने के आसार हैं। वहीं, राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। इससे दक्षिण बिहार में तापमान में गिरावट हो सकती है। यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा पूर्वी यूपी से मध्य बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होकर मणिपुर तक गुजर रही है। इससे बिहार का मौसम आज बुधवार से बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार केवल पटना में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी बारिश के लोगों लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के कुछ जगहों के लिए चेतावनी ज़ारी की है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे राज्य का मौसम बदलेगा।