बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Sep-2019 02:07 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बिहार की सियासत में इन दिनों ‘घचपच’ पर सियासी घमासान मचा हुआ है. पहले नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर हमला बोला, जिसपर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. फिर गिरिराज सिंह के बयान पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने जवाब दिया और अब फिर से वशिष्ठ नारायण के बयान पर गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया है.
वशिष्ठ नारायण सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'वशिष्ठ नारायण मेरी बातों को गंभीरता से ले या ना लें, मुझे फर्क नहीं पड़ता है. मैं उन्हें गंभीरता से लेने का आग्रह क्यों करूं.'
गिरिराज सिंह ने कहा कि 'बिहार सरकार अगर बेगूसराय को सूखाग्रस्त घोषित नहीं करेगी तो वह इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे.' उन्होंने कहा कि 'सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उन्होंने ना तो वशिष्ठ नारायण से की है, ना ही JDU से बल्कि बिहार सरकार से की है.'
दरअसल शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि NDA में कोई घचपच नहीं है. NDA में मतभेद पैदा करने वालों को जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखा देगी. नीतीश कुमार के इसी बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि महादेव की दया से जो मुझे सही लगता है वही बोलता हूं, ना किसी के आगे बोलता हूं और ना किसी के पीछे. जो भी बोलता हूं उसपर अडिग रहता हूं.
वहीं इसके बाद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि गिरिराज सिंह के बयान को जेडीयू तवज्जो नहीं देती है, उनके बयान से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है.