Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
23-Feb-2020 09:25 AM
BENGALURU : देश विरोधी बयान देने वाले वारिस पठान के बाद अब अमूल्या को मारने पर भी इनाम की घोषणा की गई है। एक दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना के कार्यकर्ता ने अमूल्य की हत्या करने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बेंगलुरु में गुरुवार की शाम आयोजित एक रैली के दौरान अमूल्य लियोना नाम की एक लड़की ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी।
अमूल्या की हत्या के लिए 10 लाख का इनाम घोषित करने वाले श्री राम सेना के कार्यकर्ता संजीव मारदी ने कहा है कि किसी भी सूरत में अमूल्या लियोन को जेल से बाहर नहीं आने देना चाहिए। अगर वह रिहा होती है तो हम उसकी हत्या कर देंगे।
कर्नाटक सरकार अमूल्य प्रकरण को देश में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तौर पर देख रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अमूल्या का नक्सलियों से भी संबंध है।
उधर अमूल्या के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अमूल्या लियोना के पिता का आरोप है कि उस उनके चिकमंगलूर स्थित घर पर अराजक तत्वों ने हमला किया है और तोड़फोड़ की है। अमूल्या के पिता जनता दल सेक्युलर यानी जेडीएस के नेता हैं।