ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / 13 दिन से धरने पर बैठे पंचायत वार्ड सचिवों का फूटा गुस्सा, कर...

13 दिन से धरने पर बैठे पंचायत वार्ड सचिवों का फूटा गुस्सा, कर दिया बीजेपी ऑफिस का घेराव

27-Dec-2021 11:58 AM

PATNA : बिहार में पटना के गर्दनीबाग में 13 दिन से पंचायत वार्ड सचिव का धरना जारी है. अपनी मांगों लेकर धरने पर बैठे वार्ड सचिवों ने आज भाजपा कार्यालय का घेराव किया है. भाजपा कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में वार्ड सचिव बैठे हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. बिहार के कई जिलों से वार्ड सचिव वहां पहुंचे हैं. उनका कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह और उग्र आंदोलन करेंगे. 


एक सदस्य ने बताया कि हम लोग इससे पहले 12 दिन से गर्दनीबाग में धरना स्थल पर बैठे थे. अभी तक सरकार की तरफ से हमारी कोई मांग नहीं सुनी गई. बिहार में डबल इंजन की सरकार है. बीजेपी भी सरकार में है. इसलिए आज हम लोग बीजेपी ऑफिस का घेराव कर रहे हैं. ताकि यहां से ही कोई हमारी ओर ध्यान दे. सुबह से हम लोग यहां बैठे हैं. अभी तक कोई बात करने नहीं आया. 


वार्ड सचिवों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है. अचानक 13 दिसंबर को एक तुगलकी फरमान निकाल कर 1,14,691 वार्ड सचिवों को पद मुक्त कर दिया गया है. इनकी मांग है कि सरकार सभी वार्ड सचिवों को अस्थाई करते हुए इन सभी के लिए एक सम्मानजनक वेतनमान का प्रावधान करें. संघ के सदस्यों का कहना है कि 2 वर्ष बीतने के बाद उनका कार्यकाल 5 साल किया गया, लेकिन उन्हें आज तक वेतन नहीं दिया गया.


वार्ड सचिवों का कहना है कि 4 वर्ष पहले जब प्रदेश में पंचायत सचिव की बहाली की गई थी, तो मैट्रिक का क्वालिफिकेशन अहर्ता था. उसके बावजूद मेरिट के आधार पर पंचायत वार्ड सचिव की नियुक्ति की गई थी. मानदेय के नाम पर सरकार ने एक रुपया भी नहीं दिया. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पंचायत वार्ड सचिव से चुनाव ड्यूटी ली गई. इसके अलावा सरकार की सात निश्चय योजना को सफल बनाने में पंचायत वार्ड सचिवों ने पूरी निष्ठा से काम किया.



राज्य के 38 जिलों के वार्ड सचिव और कर्मचारी गर्दनीबाग के महिला थाना में 13 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है. लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है. 13 दिसंबर को बिहार सरकार द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें पुराने सभी वार्ड सचिव को हटाकर नए वार्ड सचिवों को नियुक्त करने की बात कही गई है.