ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

बाढ़ राहत में नाम जुड़वाना चाहते हैं तो मिलिए इस घूसखोर वार्ड सदस्य से, 500 रुपए दीजिए और जुड़वा लीजिए नाम

02-Aug-2019 08:52 PM

By 7

SITAMARHI : सीतामढ़ी में बाढ़ से लोग परेशान हैं. लाखों की आबादी भीषण बाढ़ के चलते मुश्किलों का सामना कर रही है. सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए गंभीर है. लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने को लेकर सरकार तमाम कोशिशें कर रही है. लेकिन सरकार के लोग ही सरकार की कोशिशों को पलीता लगा रहे हैं. मामला जिले के सोनबरसा प्रखंड के भालवाहा का है. जहां वार्ड नंबर 13 का वार्ड सदस्य राजीव राम ने बाढ़ राहत में नाम जुड़वाने के लिए 20 हजार रुपए की वसूली की है. आरोप है कि वार्ड सदस्य ने हर एक व्यक्ति से 500 रुपये घूस लेकर नाम जोड़ने का काम किया है. बाढ़ राहत की सूची में नाम जुड़वाने के लिए ये बड़ी धांधली की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से किये जा रहे दावों पर सवाल खड़ा हप रहा है. जिलाधिकारी की ओर से दावा किया जा रहा है कि बगैर घूस लिए पीड़ित लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं. सभी को सरकार की ओर से दी जाने वाली 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. हालांकि प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि शिकायत की जांच की जाएगी. वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान कर ली गई है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट