सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
06-Jun-2022 04:17 PM
PATNA : बिहार की एनडीए सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी दलों की तरफ से रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाने पर भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली हो लेकिन में बीजेपी रिपोर्ट कार्ड को लेकर आरजेडी पर पलटवार करती नजर आई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने आज तेजस्वी यादव को जवाब दिया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि तेजस्वी यादव ग़ालिब का ख्याल न पालें क्योंकि बिहार में जो विकास की धारा बही है उसकी हकीकत सभी जानते हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरजेडी की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड को फर्जीवाड़ा बताते हुए कहा है कि आज जो लोग करप्शन के मामले में सजायाफ्ता हैं वे अपने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार को मिटाने की अपील कर रहे हैं। जिनके शासनकाल को याद कर लोग आज भी सिहर जाते हैं वे एनडीए सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। उन्होंने आरजेडी के रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आरजेडी में ईमानदारी होती तो वह एनडीए और आरजेडी के शासनकाल की तुलनात्मक रिपोर्ट पेश करती लेकिन आरजेडी का रिपोर्ट कार्ड कुतर्कों का पुलिंदा भर है।
संजय जायसवाल ने आरजेडी के शासनकाल में बिहार में हुए नरसंहारों का जिक्र करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में 1990 से लेकर 2000 में 118 नरसंहार की घटनाएं हुई थी, जिसमें 812 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। संजय जायसवाल ने कहा कि आरजेडी के युवराज को बताना चाहिए कि एनडीए राज आते ही ऐसा क्या हो गया कि नक्सली आतंक और नरसंहार का काला अध्याय एक झटके से समाप्त हो गया।
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरजेडी शासनकाल से एनडीए शासनकाल की तुलना करते हुए आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार के विकास को गर्त में धकलने का आरोप आरजेडी पर लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में अब जंगलराज नहीं बल्कि सुशासन का राज है। संजय जायसवाल ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क की क्या स्थिति थी हर कोई जानता है।
उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो राजद शासनकाल और एनडीए शासनकाल की तुलनात्मक रिपोर्ट जारी करें। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने रिपोर्ट कार्ड में यह भी बताना चाहिए था कि एक गरीब परिवार में जन्मे उनके पिता और उनके परिवार के पास अकुत संपत्ति कहां से आई।