Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
15-Sep-2022 06:25 PM
PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने केंद्र सरकार से निषाद आरक्षण और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है। VIP ने कहा है कि बिहार के उत्थान के लिए ये दोनों ही मांगें काफी अहम है लेकिन केंद्र की सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने गुरुवार को कहा कि बिहार के विकास के लिए निषाद आरक्षण और विशेष राज्य का दर्जा मिलना काफी आवश्यक है लेकिन केंद्र सरकार दोनों ही मामलों में ढुलमुल रवैया अपना रही है। देव ज्योति ने कहा कि निषाद आरक्षण से राज्य की चिरपरिचित मांग पूरी होगी और वैसी आबादी जो विकास की मुख्यधारा से दूर है, उसे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
वहीं बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार का तब तक पूर्ण विकास नहीं हो सकता है जबतक उसे विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता है। उन्होंने केंद्र पर बोलते हुए कहा कि आखिर क्या कारण है कि केंद्र सरकार बिहार को उसके वाजिब हक से दूर रख रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ही मांगों के पूरा होने से बिहार के विकास में रफ्तार आ सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी खुद इन दोनों मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।