मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Oct-2024 08:07 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में सप्तमी के दिन उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब माता रानी के दर्शन को लेकर एक श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया। श्रद्धालु वीआईपी एंट्री की मांग कर रहा था। वह माता का दर्शन करने की जिद्द कर रहा था। तब पुजारी जय प्रकाश ने उससे कहा कि अभी मंदिर में सफाई हो रही है वही माता के कपड़े भी बदले जा रहे हैं। अभी माता का दर्शन नहीं हो सकता है।
इस बात को सुनते ही मंदिर में आया शख्स गुस्से से आगबबूला हो गया। कुछ देर बाद वह अपने दोस्तों के साथ शीतला मंदिर पहुंचा जहां साथियों के साथ मिलकर मंदिर के पुजारी जयप्रकाश के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट का वीडियो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
इस घटना की सूचना पुजारी ने अगमकुआं थाने को दी। तब तक नाराज पुजारी ने मंदिर के पट को बंद कर दिया। जिसके कारण लोग मंदिर परिसर में कतार में लगे रहे और पट के खुलने का इंतजार करते रहे। वही पुजारी के साथ मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग शीतला माता मंदिर के पुजारियों ने की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
