ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर

Home / news / गिरफ्तारी से पहले गैंगस्टर ने मीडिया को बुलाया, पुलिस को देख चिल्लाकर बोला.....

गिरफ्तारी से पहले गैंगस्टर ने मीडिया को बुलाया, पुलिस को देख चिल्लाकर बोला.. मैं हूं विकास दुबे

09-Jul-2020 10:19 AM

BHOPAL: 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा हुआ था. इस जगह पर ही सरेंडर करने की उसकी तैयारी पहले से ही थी. मंदिर पहुंचने से पहले ही विकास दुबे ने इसकी जानकारी स्थानीय मीडिया को दी थी. 

इसको भी पढ़ें: जिस विकास दुबे के नाम से कांपती है कानपुर पुलिस, उसे MP पुलिस के जवान ने मारा थप्पड़

पुलिस को देख चिल्लाया मैं हूं विकास दुबे

जब पुलिस ने उसको पकड़ा तो विकास दुबे ने चिल्लाया है कि मैं ही विकास दुबे हूं. वह बार-बार मध्य प्रदेश की पुलिस को बता रहा था कि मैं कोई आम अपराधी नहीं हूं. विकास को भी डर था कि कही पुलिस गोली न मार दे. इसलिए वह मीडिया के सामने खुद का परिचय दे रहा था.

ये भी पढ़ें: अकाल मुत्यु से बचने के लिए विकास ने ऑपरेशन कर शरीर में लगाया है जीवनरक्षक दुर्गा कवच, रोज करता है दो घंटा पूजा

गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में पूजा करने के लिए गया हुआ था. इस दौरान ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है. विकास दुबे ने पूजा को लेकर बकायदा अपने नाम का पर्ची भी कटाया हुआ था. इस दौरान ही मंदिर के गार्ड ने विकास को पकड़ा. उसे बाद महाकाल पुलिस के हवाले उसको कर दिया गया. मध्यप्रदेश की पुलिस यूपी पुलिस के संपर्क कर रही है.  




विकास के पास नहीं था कोई हथियार

बताया जा रहा है कि जिस समय विकास की गिरफ्तारी हुई उस समय उसके पास कोई सामान नहीं था. उसके पास कोई हथियार भी नहीं था. इसमें सबसे बड़ी लापरवाही यूपी पुलिस की सामने आई है. आखिर कैसे वह उज्जैन पहुंच पाया है. यूपी पुलिस क्या कर रही थी. बता दें कि विकास दुबे के बिकरू गांव पुलिस छापेमारी करने गई थी तो विकास ने अपने गुर्गों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. इस हमले में एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे. जिसके बाद से पुलिस विकास की तलाश में जुटी है वह फरार चल रहा है.