ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / विजय चौधरी के साले कारु सिंह के ठिकानों पर ED और IT की...

विजय चौधरी के साले कारु सिंह के ठिकानों पर ED और IT की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी, अब जेसीबी शोरूम पहुंची टीम

24-Jun-2023 12:10 PM

By First Bihar

PURNIA : नीतीश कुमार की सरकार में  में वित्त मंत्री  की जिम्म्मेदारी संभाल रहे विजय चौधरी के साले कारू सिंह के ठिकानों पर ईडी और आयकर की रेड आज भी जारी है। आयकर और ईडी की टीम आज बेगुसराय और पूर्णिया स्थित जेसीबी शोरूम में दबिश दी है। बीते दो दिनों में हुई छापेमारी के दौरान कारु सिंह के ठिकानों से एक करोड़ रुपये कैश, 50 लाख रुपये के गहने और 25 करोड़ से ज्यादा के फर्जी खर्च से जुड़े कागजात बरामद हुए। इसके बाद अब आज पूर्णिया में रेड जारी है। 


दरअसल, पूर्णिया में मंत्री विजय चौधरी के रिश्तेदार कारू सिंह के प्रतिष्ठान शक्ति अर्थमुवर में ईडी की छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी में पांच लोगों की टीम देर रात से ही बंद कमरे में कागजों की पड़ताल कर रही है।हालांकि,इस छापेमारी में क्या कुछ मिला है इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। कारू सिंह की कंपनी शक्ति अर्थमूवर जेसीबी बेचती है।


मालूम हो कि, फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की कमाई की। अजय सिंह उर्फ कारू सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भी करीबी हैं। अपनी ऊंची रसूख का अपयोग कर उसने कई कारोबार किये जिनमें अनुचित लाभ के लिए फर्जी कागजात का सहारा लिया। अबतक आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने  उसके 25 ठिकानों से दो दिनों की कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति और जेवर को जब्त किया है।