ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

विधानसभा में BJP का हंगामा : विधायक के निलंबन के बाद दूसरे दिन भी कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा

विधानसभा में BJP का हंगामा : विधायक के निलंबन के बाद दूसरे दिन भी कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा

15-Mar-2023 11:22 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा में आज मंगलवार की घटना का पूरा असर दिखने को मिल रहा है। बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक विधानसभा की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। वो विधानसभा परिसर में मौजूद हैं लेकिन सदन के अंदर चल रही कार्यवाही का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।  जिसको लेकर सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के तरफ से इनलोगों को बुलावा भी दिया गया है।  इसके बाद भी ये लोग सदन के अंदर नहीं आए। 


दरअसल, आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के नेता विधानसभा पोर्टिको के बाहर हंगामा करने लगे। वो लगातार अपने विधायक के निलंबन को वापस लेने की मांग कर रहे है।  इसके विरोध में वो आज सदन के अंदर नहीं जा रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि जबतक निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा तबतक हमलोग सदन के अंदर नहीं जाएंगे। हालांकि, सदन के अंदर से विजय कुमार चौधरी कई बार भाजपा को बुलावा देते हुए नजर आए।


मालूम हो कि, इससे पहले बीते कल यानी मंगलवार को बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान अपना सवाल कर रहे थे। विधानसभा में वह पूरक सवाल पूछना चाहते थे। लेकिन, उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। उनके माइक को बंद कर दिया गया था। फिर उन्होंने माइक को तोड़ दिया। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद विधानसभा में भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक बेल में आए और वॉकआउट कर दिया। उसके बाद बिहार विधान सभा के पोर्टिको में आकर धरना प्रदर्शन करने लगे।


आपको बताते चलें कि, आज सदन के अंदर पहली पाली में ध्यानाकर्षण के सवाल लिए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी पाली में 4 विभागों के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसमें उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के बजट अनुदान पर चर्चा की जाएगी। कटौती प्रस्ताव रखा जाएगा।