Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
21-Mar-2022 12:50 PM
PATNA : बिहार के बोचहा विधान सभी सीट पर उपचुनाव होने वाला है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से यह सीट खाली हुई है। इधर, राजद की ओर से पूर्व मंत्री रमई राम ने बोचहां सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। रमई राम आज तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहुंचे हैं। रमई ने कहा है कि यह सीट उन्हें या उनकी बेटी गीता देवी को दी जाए। रमई राम ने कहा कि इस सीट के लिए उनकी पूरी तैयारी है।
बता दें कि यहां से महागठबंधन की ओर से राजद के उम्मीदवार पूर्व मंत्री रमई राम ने चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें मुसाफिर पासवान ने हरा दिया था। रमई राम यहां से दो बार चुनाव हारे है इसलिए वे चाहते हैं कि उनकी बेटी डॉ.गीता देवी उपचुनाव लड़े। बता दें कि बोचहा सीट रिजर्व सीट है।
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी के मुसाफिर पासवान ने आरजेडी के रमई राम को 11,000 से अधिक वोट से हराया था। साल 2010 के विधानसभा चुनाव में रमई राम ने मुसाफिर पासवान को करीब 24000 मतों से हराया था, जबकि 2015 में निर्दलीय बेबी कुमारी ने रमई राम को मात दी थी। रमई राम दो बार वहां से चुनाव हार चुके हैं लेकिन उनकी अच्छी धाक वहां है। वे आठ बार बोचहा विधायक रहे हैं। अब वे वहां से खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं और बेटी को उपचुनाव के लिए राजद से टिकट दिलाने में लगे हुए हैं।
गौरतलब है कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के विधायक थे. उनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है. लेकिन बीजेपी ने इस सीट को वीआईपी को देने से इंकार करते हुए वहां अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। हालांकि वीआईपी ने अभी इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा तो नहीं कि है लेकिन चर्चा है कि बोचहा से पार्टी मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को उतारेगी।