अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
24-Oct-2021 12:52 PM
PATNA : विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी दल के उम्मीदवारों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर रखा है. लेकिन इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से सामने आ रही है. कांग्रेस के प्रचार गाड़ी से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. यहां से संग्रामपुर गंगटा मुख्य मार्ग पर हुआ है.
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक आज सुबह संग्रामपुर गंगटा मुख्य मार्ग पर नवजीवन क्लीनिक के पास कांग्रेस की प्रचार गाड़ी से एक व्यक्ति को टक्कर लग गई. टक्कर लगने के बाद उसकी मौत हो गई. ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. यह हादसा सुबह तकरीबन 9:30 बजे हुआ. जिस गाड़ी से हादसा हुआ वह स्कॉर्पियो है और झिकुली से संग्रामपुर बाजार की तरफ जा रही थी.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की प्रचार गाड़ी स्कॉर्पियो झिकुली की ओर से संग्रामपुर बाजार की ओर आ रही थी. सड़क के किनारे वन विभाग के कर्मी सड़क किनारे लगाए गए वृक्षों की देखरेख कर रहा था. मृतक की पहचान बिरजपुर के रहने वाले स्वर्गीय बालकिशुन मंडल के बेटे बटेश्वर मंडल के रूप में की गई है. जानकारी मिली है कि बटेश्वर मंडल सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी कर वृक्षों की देखभाल कर रहे थे. उसी समय अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गाड़ी सीधे उनको रौंदते हुए एक मकान में जा टकराई.
ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि मकान के बाहरी पिलर भी फट गया. लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक हसन सबा ने पूरी तत्परता के साथ उनका प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि सर में इतना गहरा चोट लगा था. उनकी उनकी हालत काफी गंभीर लग रही थी. जब तक रेफर के लिए चिट्ठा बनाया गया. तब तक उनकी मौत हो गई.