ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / news / विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने पर भड़के नीतीश, अभी जांच होगी.....

विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने पर भड़के नीतीश, अभी जांच होगी.. अध्यक्ष इजाजत दें हम कड़ा एक्शन लेंगे

30-Nov-2021 02:22 PM

PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने के बाद विधानसभा में जो हंगामा शुरु हुआ, उसको लेकर नीतीश कुमार ने सदन में गहरी नाराजगी जताई है. नीतीश कुमार विधानसभा में इस मामले पर भड़के हुए नजर आए. नीतीश कुमार ने कहा कि अगर विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल मिली है तो यह बेहद गंभीर मामला है. विधानसभा अध्यक्ष तुरंत इस मामले में इजाजत दें वह जांच कराने के लिए तैयार हैं. अभी तुरंत विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी से लेकर डीजीपी और होम सेक्रेट्री सभी को निर्देश दिया जाएगा कि दोषी के ऊपर तुरंत एक्शन लिया जाएगा.




इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में उठ खड़े हुए. तेजस्वी ने कहा कि वह इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि परिसर में शराब की बोतले मिले हैं. तेजस्वी के इतना कहने के बाद नीतीश ने तुरंत जवाब दिया कि अगर किसी मामले को वह सोशल मीडिया के जरिए कहेंगे तो उसका नोटिस नहीं लिया जाएगा. 


नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को शायद मेरा स्वभाव नहीं पता है, जो भी पत्र लिखना है वह सीधे मुझे लिखें. समाचार मीडिया या सोशल मीडिया में आने के बाद हम उसका नोटिस नहीं लेते. काफी देर तक नीतीश और तेजस्वी के बीच बहस होती रही. 




इस मसले पोअर सदन में काफी देर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच बहस होती रही. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर कार्रवाई का आदेश दिया. अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस मामले की जांच कराए और जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनपर कार्रवाई की जाए. 


इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत अपने चैम्बर में चले गए और उन्होंने प्रधान सचिव चंचल कुमार को बुलाया. कुछ देर तक बातचीत करने के बाद सीएम ने तुरंत इस मामले की जांच का आदेश दिया.