ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों के साथ मार्शल ने की धक्का-मुक्की, भारी सुरक्षा के बीच स्पीकर को गाड़ी तक पहुंचाया

विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों के साथ मार्शल ने की धक्का-मुक्की, भारी सुरक्षा के बीच स्पीकर को गाड़ी तक पहुंचाया

14-Mar-2023 05:43 PM

By Ganesh Smrat

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों के साथ मार्शल ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को उनकी गाड़ी तक मार्शलों ने पहुंचाया। 


मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा परिसर के बाहर में न्यूज कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ मार्शल ने धक्का-मुक्की की। कवरेज के दौरान कैमरामैन को धक्का दे दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल विधानसभा परिसर में बीजेपी के तमाम विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन किये जाने से नाराज थे। बीजेपी विधायक के निलंबन को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। बीजेपी के सभी विधायक इस दौरान हंगामा कर रहे थे। बीजेपी नेताओं के हंगामा प्रदर्शन को कवरेज करने में मीडिया कर्मी लगे थे। तभी मार्शलों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की कहा कि वाइट लाइन के अंदर आप नहीं आ सकते हैं।


 भाजपा के तमाम विधायक मुख्य द्वार पोर्टिकों में बैठे हुए थे। बीजेपी विधायकों के धरना पर बैठे रहने के कारण मार्शल ने विधानसभा अध्यक्ष को गाड़ी तक पहुंचाया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्पीकर को उनकी कार तक पहुंचाया गया। इस दौरान मीडिया कर्मी कवरेज करने लगे तभी उनके साथ मार्शल धक्का-मुक्की करने लगे। वही धरना पर बैठे बीजेपी विधायकों के बीच राजद विधायक मुकेश रौशन ने पानी का बोतल बांटा काफी देर से धरना पर बैठे रहने के बाद राजद विधायक ने उन्हें पानी पीलाया।


भारी सुरक्षा के बीच मार्शल ने स्पीकर को विधानसभा से बाहर निकाला और उन्हें उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। स्पीकर के जाने के बाद बीजेपी विधायकों ने अपना धरना खत्म किया। बीजेपी विधायकों ने यह ऐलान किया है कि जब तक लखेंद्र पासवान के निलंबन को वापस नहीं लिया जाता तब तक वे सदन में नहीं जाएंगे और स्पीकर के फैसले का विरोध करते रहेंगे।