ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / विधानसभा मानसून सत्र : अपनी ही सरकार पर विधायक ने लगाए गंभीर आरोप,...

विधानसभा मानसून सत्र : अपनी ही सरकार पर विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा - नली-गली के पैसे से खरीदी जा रही गाड़ी

13-Jul-2023 12:18 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी है। इस सरकार में माले भी सहयोगी की भूमिका में शामिल है।लेकिन, अक्सर या देखने को मिलता है कि माले के विधायक अपने ही सरकार पर सवाल उठाते नजर आते हैं इसी कड़ी में आज  विधानसभा के मानसून सत्र में अब एक बार फिर से हमारे विधायक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विभाग को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा के अंदर पहले शिफ्ट की कार्यवाही के दौरान प्रश्नोत्तर काल में माले के विधायक रामबली सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विभाग को लेकर बड़ा आरोप लगाया। रामबली सिंह यादव ने कहा कि - हमारे विधानसभा इलाके में कौन-कौन से नाम लिया है कई ऐसे गांव हैं जहां चलने लायक गांव की गली नहीं है। जिसको लेकर हमने सवाल किया तो जवाब दिया कि गाड़ी खरीदने के बाद आउटसोर्सिंग एजेंट काम शुरू हुआ तो मेरा सवाल है कि, जब काम आउटसोर्सिंग से करवाया जा रहा है तो उनके पास तो पहले से ही गाड़ी होती है ऐसे में उनको इसकी क्या जरूरत हैं ?


जिसके जवाब प्रभारी मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि - गाड़ी की जो खरीददारी हुई है वह बिल्कुल ही नियमानुसार हुई है। कहीं से उसमें कोई शिकायत नहीं है नियमानुसार ही खरीदी गई है। जहां तक सवाल है आउटसोर्सिंग का तो नगर पंचायत नगर परिषद यह तय करती है कि हमारे जो लेबर मजदूर है वह भी अपने  गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे और आउटसोर्सिंग कंपनियां भी साथ में काम करेगी। 


इसलिए नगर पंचायत को अपने स्तर पर मजबूत तो होना ही पड़ेगा न। इसके बावजूद भी आपको पहले नली गली बनवाना है तो मुख्यमंत्री जीत की तरफ से सभी विधायकों को अधिकार दिया गया है आप अपने पत्र के जरिए नगर परिषद या नगर पंचायत को लिख दीजिए और उसमें यह स्पष्ट कर दीजिए कि पहले यह काम होना चाहिए उसके बाद यही काम करवाया जाएगा।