ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

विधानसभा से NPR-NRC पर प्रस्ताव पास होना तेजस्वी की जीत, जगदानंद बोले - नीतीश को मजबूरी में झुकना पड़ा

विधानसभा से NPR-NRC पर प्रस्ताव पास होना तेजस्वी की जीत, जगदानंद बोले - नीतीश को मजबूरी में झुकना पड़ा

25-Feb-2020 05:08 PM

PATNA : बिहार में NPR और NRC को लेकर विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद आरजेडी गदगद है। राष्ट्रीय जनता दल इसे तेजस्वी यादव की जीत के तौर पर देख रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने अपने नेतृत्व क्षमता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया है।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने NRC और NPR के खिलाफ सड़क पर जो संघर्ष शुरू किया था उसका असर आज सदन में भी दिख गया। आरजेडी और तेजस्वी यादव के लिए इससे बड़ी सफलता नहीं हो सकती कि बिहार में गठबंधन वाली सरकार चला रही बीजेपी को इस प्रस्ताव पर सहमति जतानी पड़ी कि बिहार में NRC लागू नहीं किया जाएगा।


आरजेडी यह मानकर चल रही है कि लालू यादव की गैरमौजूदगी में तेजस्वी का नेतृत्व अब असर दिखाने लगा है। पार्टी के नेताओं को ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार के खिलाफ जिस रणनीति का इस्तेमाल किया विधानसभा से प्रस्ताव पास हो ना उसी का नतीजा है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि बीजेपी को अब यह भ्रम दूर कर लेना चाहिए कि लालू यादव की गैरमौजूदगी में वह बिहार के अंदर अपना एजेंडा लागू कर पाएगी। चितरंजन गगन ने कहा है कि तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता और रणनीति बीजेपी के एजेंडे पर भारी पड़ रही है।