ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / विधान परिषद चुनाव : JDU उम्मीदवार विजय सिंह ने किया नामांकन, चुनावी सभा...

विधान परिषद चुनाव : JDU उम्मीदवार विजय सिंह ने किया नामांकन, चुनावी सभा में दिखाई ताकत

11-Mar-2022 12:42 PM

BHAGALPUR : बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए 9 मार्च से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शरू हो गए है. बता दें मंगलवार को भाजपा और जदयू ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा 13 तो जदयू 11 सीट पर चुनाव लड़ रही है. बांका विधान पार्षद सीट के लिए अब नामांकन की सारी प्रक्रिया भागलपुर में पूरी होगी. भागलपुर-बांका स्थानीय प्राधिकार बिहार विधान परिषद के लिए जदयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा भागलपुर संग्रहालय में भरा. 


जदयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह के नामांकन पर्चा दाखिल करते समय काफी संख्या में उनके चाहने वाले और समर्थक वहां मौजूद थे. नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद लोगों ने खुशी का इजहार एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया, साथ ही MLC उम्मीदवार विजय कुमार सिंह को उनके चाहने वाले उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.


इसके पहले एक सभा का आयोजन किया गया था. जिसमें भागलपुर-बांका क्षेत्र के MLC उम्मीदवार विजय कुमार सिंह का स्वागत उनके समर्थकों ने जोर शोर से माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे. उनके साथ संजय कुमार सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशा परवीन, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, डॉक्टर शुभानंद मुकेश, राजकुमार सिंह, दुर्गा दयाल, विभूति गोस्वामी, हम पार्टी के अजय कुमार राय, सनोज कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव के अलावा भागलपुर बांका जिला के तमाम NDA के जनप्रतिनिधि भी भारी संख्या में उपस्थित थे. वही इस अवसर पर अशोक चौधरी ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 के भागलपुर - बांका क्षेत्र के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह एक कर्मठ और जुझारू नेता हैं. इसलिए एनडीए की जीत पक्का है.