ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / ‘विदेश नीति के साथ खिलवाड़ बंद करे केंद्र’ गाजा के मसले पर मोदी...

‘विदेश नीति के साथ खिलवाड़ बंद करे केंद्र’ गाजा के मसले पर मोदी सरकार को लालू की नसीहत

28-Oct-2023 06:54 PM

By First Bihar

PATNA: इजराइल-फिलिस्तीन विवाद पर भारत सरकार के स्टैंड को लेकर विपक्षी दल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भारतीय विदेश नीति से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इसको लेकर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किए गए गाजा युद्ध विराम के प्रस्ताव पर वोट नहीं दिया। इसको लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भारत सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि केंद्र विदेश नीति के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।


लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, यह पहली बार है जब भारत ने मानवता, युद्ध विराम और विश्व शांति के विषय पर सबसे आगे रहने के बजाय ढुलमुल रवैया अपनाया। केंद्र सरकार भारत की विदेश नीति के साथ खिलवाड़ बंद करें।मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील नीति हमारी विदेश नीति का ध्वज होना चाहिए’।


बता दें कि इजराइल-हमास युद्ध के 20 दिन से अधिक बीत जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र में गाजा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम का प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव के समर्थन में 120 वोट पड़े और विरोध में सिर्फ 14 वोट पड़े। वहीं, भारत कनाडा जर्मनी और ब्रिटेन समेत 45 देशों ने वोटिंग से खुद को बाहर रखा।