ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / वेतन बनाने के नाम पर शिक्षक से ले रहा था 45 हजार रुपये...

वेतन बनाने के नाम पर शिक्षक से ले रहा था 45 हजार रुपये घूस, निगरानी के हत्थे चढ़ गया शिक्षा विभाग का क्लर्क

14-Dec-2021 03:45 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां एक घूसखोर को विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा है। पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय के बीआरपी गुड्डू कुमार को 45 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।  


निगरानी के हत्थे चढ़े बीआरपी गुड्डू कुमार सर्व शिक्षा अभियान के DPO राघवेन्द्र मणी त्रिपाठी के लिए काम करता था। बताया जाता है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक राज बरिया बगहा के सहायक शिक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद का वेतन कुछ महीनों से रुका था। शिक्षक को वेतन दिलवाने के लिए डीपीओ ने बीआरपी गुड्डू कुमार के माध्यम से घूस की राशि 45 हजार रूपये की डिमांड की थी। 


डीपीओ ने पीड़ित शिक्षक को कहा था कि गुड्डू से मिल लिजिए सब काम हो जाएगा। जिसके बाद इसकी शिकायत पीड़ित शिक्षक ने निगरानी विभाग से की। शिकायत के बाद निगरानी की टीम सादे लिबास में पहले से मौजूद थी। जब शिक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद पैसे लेकर कार्यालय पहुंचे और बीआरपी गुड्डू कुमार को 45 हजार रुपये कैश देने लगे तभी निगरानी की टीम ने गुड्डू को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। 


हालांकि डीपीओ राघवेन्द्र मणी त्रिपाठी मौके से फरार हो गये। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ राघवेन्द्र मणी त्रिवाठी के ऊपर भी निगरानी विभाग ने केस दर्ज किया है। निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है।