सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Apr-2022 09:59 PM
PATNA: जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर पहुंचे।इस दौरान दोनों नेताओ की मुलाकात हुई। वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना।
इस दौरान संजय झा और विजय चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर जेडीयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य का समाचार पूछने आए थे क्योंकि कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के संबंध ठीक है। एक दो लोगों के बयान पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। बीजेपी और जेडीयू में सब कुछ ठीक ठाक है इसमें किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं होनी चाहिए।
7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए बंगले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही शिफ्ट किये हैं। आज ही देर शाम अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने पहुंच गये। सांसद वशिष्ठ नारायण ने बताया कि उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने मुख्यमंत्री उनके आवास पर मिलने आए हुए थे लेकिन इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।