ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / वापसी के बाद कोरोना पहले से ज्यादा मजबूत, 40 फीसदी मरीजों को आईसीयू...

वापसी के बाद कोरोना पहले से ज्यादा मजबूत, 40 फीसदी मरीजों को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ रहा

05-Dec-2020 07:55 AM

PATNA : देश में दूसरी लहर के साथ वापस आए कोरोना वायरस को पहले से ज्यादा मजबूत माना जा रहा है. कोरोना के मौजूदा मरीजों की सेहत में सुधार देरी से हो रहा है और किसी की वजह से रिकवरी रेशियो भी घटा है. कोरोना के नए मरीजों में से 40 फ़ीसदी को अब आईसीयू में एडमिट करने की जरूरत पड़ रही है.

राजधानी पटना में कोरोना के नए मरीजों की स्थिति और उनके इलाज को देखते हुए यह बात कही जा सकती है. पटना में कोरोना के जो नए मरीज पाए जा रहे हैं उनमें से ज्यादातर को अब अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत पड़ रही है. तकरीबन 40 फ़ीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ रहा है. पटना के हर इलाके में कोरोना के नए मरीजों का मिलना जारी है. एजी कॉलोनी, शास्त्री नगर, एसपी वर्मा रोड, सगुना मोड, पटेल नगर, गांधी मैदान, फ्रेजर रोड कोई भी ऐसा इलाका नहीं है जहां कोरोना के नए मरीज नहीं मिल रहे हैं. शुक्रवार को पटना में कोरोना के कुल 211 नए मरीज मिले हैं जिनमें एम्स के 3 डॉक्टर भी शामिल है.

डॉक्टरों का मानना है कि बदला हुआ मौसम कोरोना को उसके अनुकूल वातावरण दे रहा है. इसी वजह से अब वे रिकवरी भी देरी से हो रही है. सर्दी के मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को पहले से ही खांसी जुकाम की शिकायत रहती है और ऐसे में अब अगर उन्हें कोरोना संक्रमण हो जाता है तो रिकवरी होने में 16 से 17 दिन का वक्त लग रहा है. पहले कोरोना के मरीज 12 से 14 दिन में रिकवर हो जाते थे लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पा रहा.