ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / वज्रपात से बिहार में आज 8 लोगों की मौत, कल गयी थी 26...

वज्रपात से बिहार में आज 8 लोगों की मौत, कल गयी थी 26 की जान

03-Jul-2020 05:10 PM

PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है। आज फिर आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। लखीसराय में ठनका गिरने से जहां 2 लोगों की मौत हुई है वहीं गया, बांका, जमुई और समस्तीपुर में वज्रपात से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।


गुरुवार को बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और आंधी के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।कल समस्तीपुर में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि इसके अलावा पटना में 6 लोगों की जान गई थी।पूर्वी चंपारण जिले में 4 और कटिहार जिले में 3 लोगों की मौत हुई थी। शिवहर और मधेपुरा में 2-2 जबकि पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक लोगों की जान वज्रपात से गई थी। पटना के दुल्हन बाजार में आसमानी बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई थी।


वहीं 25 जून को बिहार के 23 जिलों में 100 लोगों की मौत हुई थी इसमें गोपालगंज में वज्रपात  से 13, मधुबनी में 8, भागलपुर में 9,पूर्णिया में 9, बांका में 5, मोतिहारी में 5, दरभंगा में 5,खगड़िया और जमुई में 3-3,मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी। नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई थी। किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया जिससे मौत हो गई। सुपौल में 2, किशनगंज में  1, सीतामढ़ी में 1, शिवहर में 1 शख्स समेत 98 लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी। मृतकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया था। इसके साथ सीएम नीतीश, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मौत पर शोक जताया था।


इससे पहले आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की तरफ से लगातार बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के ज्यादातर जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश होगी। भागलपुर और बांका जिले में फिलहाल मौसम बेहद खराब है और यहां लगातार वज्रपात की चेतावनी जारी की जा रही है। 

news image