ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला की मौत, एक की हालत नाजुक

वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला की मौत, एक की हालत नाजुक

29-Jul-2021 08:16 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल बेलदारी गांव की है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।


बताया जा रहा है कि जब महिला खेत में काम कर रही थी तभी उसी दौरान तेज आंधी बारिश के दरम्यान ठनका गिरने से दो महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि इस दौरान एक महिला बुरी तरह से झुलस गयी। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है।


मृतका की पहचान कृष्णा चौहान की पत्नी सहोदरी देवी और गुड्डू यादव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला लटर यादव की पत्नी दुल्ला देवी बतायी जा रही है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।