Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
08-Jul-2020 09:33 AM
PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है. मंगलवार को आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से अबतक 20 लोगों की मौत हो गई. वज्रपात की चपेट में आने से सहरसा और मधेपुरा के दो-दो जबकि भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका के एक व्यक्ति की जान चली गई.
वहीं अकेले बेगूसराय जिले में वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटी समेत सात लोगों की मौत हो गई. वहीं 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे तो वहीं कुछ पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए छुपे थे. जहां ये वज्रपात की चपेट में आ गए.
आपदा प्रबंधन विभाग ने आसमान से बरस रही आफत को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.