ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
23-Dec-2021 08:07 AM
VAISHALI : बिहार के वैशाली में पंचायत का क्रूरतम चेहरा देखने को मिला. जहां साथी मजदूर की हत्या का आरोप लगा ग्रामीणों ने पहले पंचायत बिठाई, पंचायत में आरोपी को खम्बे से बाँध बुरी तरह से पीटा. पिटाई से मजदूर की मौत हो गई. ये शर्मनाक और क्रूर वारदात की तस्वीर सामने आई है वैशाली जिले के पातेपुर से.
पातेपुर के मुर्तजापुर का रहने वाला सुखलाल पासवान हरियाणा में मजदूरी करता था. हरियाणा में 6 महीने पहले साथी मजदूर और मृतक सुखलाल का पड़ोस दीपक पासवान की हादसे में मौत हो गई थी. हादसे के 6 महीने बाद सोमवार को सुखलाल जब अपने गांव मुर्तजापुर डुमरी वापस आया तो गांव वालों ने दीपक की ह्त्या का आरोप लगा उसपर पंचायत बिठा दी.
दीपक की हरियाणा में हुई मौत का आरोप सुखलाल पर लगा. पंचायत ने सुखलाल को खम्बे से बांधकर पिटाई शुर कर दी. पुलिस को मजदूर की खम्बे से बांध पिटाई की खबर मिली तो पुलिस भागी भागी मौके पर पहुंची और मजदूर सुखलाल को खम्बे से खोल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले सुखलाल पासवान की मौत हो चुकी थी.
इस क्रूर तुगलकी करतूत मामले में पातेपुर थाने की पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. पंचायत के इस क्रूर तुगलकी करतूत की खबर से इलाके के लोग स्तब्ध हैं.