ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, अपनी गाड़ी का जल्द करा लें रजिस्ट्रेशन...

वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, अपनी गाड़ी का जल्द करा लें रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट, नहीं तो लगेगा जुर्माना

03-Aug-2024 10:23 PM

By First Bihar

PATNA: यदि आपके पास किसी तरह का वाहन है तो यह खबर आपके लिए हैं। अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस को अपलेड करना होगा। मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने एक महीने का समय दिया है। यदि एक महीने के बाद भी आपने मोबाइल नंबर और पता अपडेट नहीं कराया तो भारी जुर्माना देना पड़ेगा।   


परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी। इसे लेकर उन्होंने सभी जिलों के DTO को आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए एक महीने का वक्त वाहन मालिकों को दिया गया है यदि उन्होंने डेटा अपडेट नहीं किया तब कार्रवाई की जाएगी। उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।


गाड़ी के मालिकों को अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस की सूचना एक महीने के अंदर सक्षम प्राधिकार को उपलब्ध कराना होगा। मोबाइल नंबर अपलेड कराने के लिए आधार से लिंक नंबर देना होगा। परिवहन सेवा पोर्टल पर अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि यदि मोबाइल नंबर और पता अपडेट नहीं हुआ तो गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट भी नहीं बन पाएगा। 


परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गलत मोबाइल नंबर और एड्रेस रहने के कारण विभाग को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि किसी कारण कोई दुर्घटना होती है तब वाहन मालिक या ड्राइवर की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। जिससे भारी परेशानी विभाग को झेलनी पड़ती है। मोबाइल और एड्रेस अपडेट करने में यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो वो विभाग के हेल्प डेस्क नंबर 0612-2547212 पर कॉल कर सकते हैं और घर बैठे ही आसानी से यह काम करा सकते हैं। या फिर आधिकारिक वेबसाइट vahan.parivan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।