बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Oct-2021 07:56 PM
DESK: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचायी है। इस भारी बारिश के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कई सड़के, रेलवे ट्रैक और पुल और पुलिया पानी की तेज बहाव में बह गयी है। बादल फटने से अचानक स्थिति भयावह हो गयी है। अब तक 34 लोगों की मौंते हो गयी है। जबकि 5 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। वही घर गंवाने वालों को एक लाख 90 हजार रुपये देने की बात कही।
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को देखते हुए एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गयी है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई मकान जमींदोज हो गए हैं। नैनीताल का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। यहां तक आने वाली तीनों सड़कें भूस्खलन के चलते ब्लॉक हो गई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में काठगोदाम रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली रेलवे लाइन भी बह गई है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं, उनकी सुरक्षा के सभी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चारधाम यात्रियों से अपील की कि वे जहां हैं, वहीं रुक जाएं और मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू करें। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के DGP अशोक कुमार भी मौजूद थे। हवाई सर्वेक्षण के बाद सीएम ने भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...