अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Oct-2021 08:57 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: दिल्ली से अपने घर जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर सत्यम गांधी का स्वागत किया गया। यूपीएससी में 10वीं रैंक हासिल करने के बाद पहली बार सत्यम गांधी अपने गांव पहुंचे हैं। सत्यम बिहार के समस्तीपुर जिले के दिघरा गांव के रहने वाले हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर ओमेगा स्टडी सेंटर की पूरी टीम ने सत्यम गांधी का जोरदार स्वागत किया। दरभंगा एयरपोर्ट पर सत्यम के ननिहाल ब्रह्मपुर से मामा-मामी एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मिलने पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलते फूलों की बरसात शुरू हो गयी। सत्यम को गुलदस्ता सौंपा गया और उन्हें इस कामयाबी की बधाई दी गयी।
मीडिया से बातचीत के दौरान सत्यम गांधी ने कहा कि दिल्ली जाने से पहले उन्होनें जो सपना देखा था उसे अपनी मेहनत के बदौलत हासिल की। सत्यम का बचपन गांव में गुजरा गांव में उनकी परवरिश हुई है। सत्यम ने बताया कि उनका प्रमुख लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना और यूपीएससी की तैयारी कर रहे बच्चों का मार्गदर्शन करना है।
वहीं मौके पर उपस्थित ओमेगा स्टडी के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने कहा कि यह गौरव का क्षण है हमारी माटी पानी से इस भूमि से यह प्रतिभा निकली है और पूरे देश स्तर पर नाम रोशन किया है और साथ ही क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है हमारी उम्मीद है कि आगे देश सेवा में जो उनका सराहनीय योगदान होगा इस मिट्टी पानी से जोड़ कर देखा जाएगा। मौके पर सत्यम के पिता अखिलेश कुमार, सुमित कुमार चौबे, मनीष पाठक, विक्रांत, रंजन, समता देवी, सुरेश प्रसाद ठाकुर, राज मंगल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

