Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
26-Oct-2020 03:39 PM
PATNA : बिहार विधानसभा को लेकर सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं. ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायन्स के संयोजक और मुख्यमंत्री पद के दावेदार उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. रालोसपा प्रमुख ने कहा कि जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार बौखलाहट में बयान दे रहे हैं. उनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव आज फल भुगत रहे हैं. लालू का पूरा परिवार मुकदमा में फंसा हुआ है. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव "भूरा बाल, साफ करो" की बात करते थे. तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आज भी उसी तर्ज पर काम कर रही है. नेताओं ने दलित, महादलित और अतिपिछड़ा समाज के लोगों के साथ भी न्याय नहीं किया.
बिहार में महंगाई चरम पर है. नीतीश कुमार और भाजपा ने बिहार को ठगने का काम किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के आलू-प्याज की माला पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कि इससे दाल नहीं गलने वाली है. नीतीश कुमार बीजेपी के साथ-साथ तेजस्वी यादव की राजद ने भी राज्य की जनता को ठगा है.
कुशवाहा ने कहा कि 'जिनकी जितनी भागीदारी, उनको उतनी हिस्सेदारी'के आधार पर तय किया है कि 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे. एक दलित समाज से, एक अतिपिछड़ा समाज से, एक अल्पसंख्यक समाज से और एक सवर्ण समाज से उपमुख्यमंत्री बनाएंगे. इन सभी चारों में एक महिला भी शामिल होंगी.