क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
07-Mar-2022 07:11 AM
DESK : यूपी चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज होना है. सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.पूर्वांचल की 54 विधानसभा सीटों से कुल 613 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. दो करोड़ से अधिक मतदाता 54 सीटों से अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.
पूर्वांचल के जिन नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी मतदान होना है. यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में मतदान होना है.
यूपी चुनाव के अंतिम चरण में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, धनंजय सिंह का नाम प्रमुख है. गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है. यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं.
चुनाव आयोग ने अंतिम चरण के चुनाव को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है. सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के साथ ही केंद्रीय बलों के जवान भी तैनात किए जाएंगे.

388 शहर उत्तरी वाराणसी, कम्पोजिट विद्यालय अर्दली बाजार
मतदान करने के बाद उत्साहित मतदाता