राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
05-Dec-2020 04:54 PM
PATNA : उत्तर प्रदेश से बिहार के 4 शहरों के लिए 8 दिसंबर से बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा. यूपी और बिहार के बीच हुए बस ट्रैवेल समझौते के बाद यात्रियों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश से बिहार के बीच 4 रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया गया है. इन रूटों पर 16 रोडवेज बसों को परमिट भी जारी कर दिया गया है. इन सभी बसों को ऐसी जनरथ के नाम से जाना जाएगा.
परिवहन निगम के मुताबिक बिहार परमिट का मुद्दा बसों के परिचालन में लंबे अर्से तक मुश्किलें पैदा करता रहा लेकिन आपसी बातचीत के बाद दोनों राज्यों ने इस पर सहमति दे दी. अब उत्तर प्रदेश के 4 शहरों से बिहार की 4 शहरों के लिए बस से चलाई जाएंगी. इसके लिए बुकिंग भी 5 दिसंबर से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी से नोएडा, लखनऊ, कानपुर, दरभंगा होते हुए किशनगंज, दूसरी बस कौशांबी से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए नालंदा, तीसरी बस कौशांबी से नोएडा, लखनऊ देवरिया, सिवान, छपरा होते हुए पटना और चौथी बस कौशांबी से नोएडा, आगरा, प्रयागराज, मधेनियां होते हुए बक्सर पहुंचेगी. वहीं बात किराए की करें तो कौशांबी से पटना के लिए किराया 1872 रुपये, कौशांबी से किशनगंज का किराया 2443 रुपये, कौशांबी से नालंदा का किराया 2089 रुपये और कौशांबी से बक्सर तक का किराया 1708 रुपये तय किया गया है.