समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
18-Feb-2024 02:57 PM
By First Bihar
DESK: फेमस फिल्म एक्ट्रेस और पोर्न स्टार सनी लियोनी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनेगी? सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। एडमिट कार्ड के वायरल होने के बाद लोग इस तरह के सवाल कर रहे हैं। वही एक बार फिर से फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी चर्चा में आ गयी हैं।
दरअसल सनी लियोनी के नाम से यूपी पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने इस एडमिट कार्ड को जारी किया है। एडमिट कार्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर-12258574, जन्मतिथि-12-06-2001, पिता का नाम-JORJGI, माता का नाम-DARMI, लिंग-MALE, राष्ट्रीयता-INDIAN, गृह जनपद-कन्नौज, श्रेणी-GENERAL, एड्रेस-कासगंज,मुंबई लिखा हुआ है।
एडमिट कार्ड में पिन कोड 210423 और आधार नंबर 351334673887 लिखा हुआ है। सनी लियोनी के नाम से जारी एडमिट कार्ड को देखकर पुलिस विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गये। फर्स्ट बिहार इस वायरल एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म की पुष्टि नहीं करता। एडमिट कार्ड के वायरल होने के बाद कन्नौज के उप जिला अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि किसी ने प्रवेश पत्र में एडिटिंग की है जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।