बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
17-Jan-2022 04:26 PM
PATNA : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है. एनडीए के घटक दलों में शामिल वीआईपी उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के खिलाफ ताल ठोक रही है. पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी लगातार योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं तो यहां बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने भी वीआईपी को चेतावनी दे दी है. मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर एनडीए में अब राजनीति उठापटक शुरू हो गयी है.
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने साफ़ कह दिया है कि उपचुनाव में VIP का उम्मीदवार अगर बोचहा से चुनाव लड़ता है तो भाजपा इसका विरोध करेगी. VIP ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और यूपी में जाकर मुकेश सहनी भाजपा के खिलाफ बोलने लगे और योगी के खिलाफ बयानबाजी करने लगे।
भाजपा की इस प्रतिक्रिया पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का क्षेत्र और कद दोनों बढ़ रहा हैं, इसलिए गठबंधन में शामिल कुछ लोगों को तकलीफ हो रही हैं, होना भी लाज़मी है, क्योंकि अनुकंपा पर सांसद बने लोगों की अब कहीं पूछ नही हैं, निषाद समाज के लोग तो इनको अपने समाज का हिस्सा भी नही मानते, और वीआईपी पार्टी पहले भी स्पष्ट कर चुकी हैं की अजय निषाद जी की बातों को हम नोटिस नहीं करते।
देव ज्योति ने कहा कि मुकेश सहनी निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, अगर उनको सत्ता का मोह होता तो वे भी सांसद महोदय की तरह विरासत मिली सत्ता का सुख भोग रहे होते, लेकिन आज मुकेश सहनी अपने समाज के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। पितृसत्ता में अनुकंपा पर सांसद बनने और अपने दम पर लड़कर मंत्रिमंडल में शामिल होने में बहुत अंतर है, और ये बात अजय निषाद जी कभी नहीं समझ सकते, क्योंकि वह अनुकंपा पर सांसद बने हैं।