Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
03-Nov-2021 08:01 PM
DESK: एक ओर जहां कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान है वही एक दूसरी बीमारी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के मामले सामने आए है। 25 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि भी हो गयी है। जीका वायरस के खतरे को देखते हुए यूपी के साथ-साथ दिल्ली और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है।
जीका वायरस एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है जो डेंगू और चिकनगुनिया को फैलाने का काम करता है। यह गर्भवती महिलाओं में ज्यादा फैलता है। जिसके कारण बच्चा अविकसित दिमाग के साथ पैदा हो सकता है। बुखार, जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द, उल्टी होना यह सब जीका वायरस के लक्षण हैं। फिलहाल जीका वायरस का कोई इलाज नहीं है। ऐसे लक्षण वाले मरीजों को भरपूर आराम करना चाहिए। यदि तबीयत ज्यादा खराब लगे तो डॉक्टर से जरूर मिलनी चाहिए।
कानपुर सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने ट्वीट कर यह बताया कि हर रोज़ जीका वायरस के 300-400 सैंपल की टेस्टिंग हो रही है। कल तक जीका वायरस के 11 मामले थे, आज यह आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है। हमने टीमें रवाना कर दी हैं। किसी को डरने की ज़रुरत नहीं है। जीका वायरस से अब तक 2 गर्भवती माताएं संक्रमित पाई गईं है।