Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
30-Oct-2021 01:39 PM
DESK: इस वक्त की ताजा खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां समाजवादी पार्टी में सात विधायक शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बीएसपी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने यह झटका दिया है। बसपा के 6 और बीजेपी के एक विधायक आज सपा में शामिल हो गये हैं। अखिलेश यादव की मौजूदगी में कुल 7 विधायकों ने सपा का दामन थामा है।
जिसमें बीजेपी के सीतापुर विधायक राकेश रौठार का नाम शामिल हैं जिन्होंने आज सपा का दामन थामा। वही बसपा के छह विधायक भी सपा में शामिल हो गये हैं। बसपा के जिन छह विधायक सपा में शामिल हुए है उनके नाम हैं असलम राइन- भिनगा-श्रावस्ती, असलम अली चौधरी-ढोलाना-हापुड़, मुजतबा सिद्दीकी-प्रतापपुर-इलाहाबाद,हाकिम लाल बिंद-हांडिया-प्रयागराज,हरगोविंद भार्गव-सिधौली-सीतापुर और सुषमा पटेल-मुंगरा-बादशाहपुर।
अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी का सफाया होना तय है क्योंकि बीजेपी के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीजेपी के शासनकाल से जनता दुखी है और आगामी विधानसभा चुनाव वह बड़ा फैसला लेने जा रही है। अखिलेश ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो सपा में आना चाहते है। आने वाली दिनों में तस्वीरे साफ हो जाएगी।
बीजेपी ने अपने घोषणाप्तर में जो वायदे किए थे उसे आज तक पूरा नहीं किया है। बीजेपी ने यह भी वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदमी दोगुनी हो जाएगी लेकिन किसानों की आय दोगुनी कब होगी यह सवाल किसान कर रहे हैं। हालत यह है कि आज लोगों की जरूरत के सामान के दाम सातवें आसमान पर है। जिसे लेकर आमलोगों में आक्रोश व्याप्त है। अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार को यह वादा भी याद दिलाया जिसमें कहा गया था कि झांसी और मथुरा में मेट्रो बनेगा लेकिन यह काम आज तक नहीं हुआ है।