ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / UP में बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, गोवा में 20 सीटों पर कांग्रेस...

UP में बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, गोवा में 20 सीटों पर कांग्रेस आगे, पंजाब में AAP को बढ़त

10-Mar-2022 09:04 AM

DESK : उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती हो रही है और फिर ईवीएम की गिनती होनी है. पिछले एक घंटे में रुझानों में तेजी से तस्वीरें बदलती हुई दिख रही हैं.


पंजाब में अभी तक 50 सीटों का रुझान आया है, इनमें से 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त है. बीजेपी गठबंधन को 2 सीटों पर ही बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं उत्तराखंड के शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है. अभी तक 9 सीटों पर कांग्रेस, पांच सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है.


उत्तर प्रदेश में अब लड़ाई कांटे की होती जा रही है, बीजेपी 71 सीटों पर आगे चल रही है और समाजवादी पार्टी 61 सीटों पर आगे चल रही है. अभी तक 137 सीटों के नतीजे आए हैं, इनमें 2 सीटों पर बसपा को बढ़त मिल रही है. 


गोवा में हालात पलट गए हैं और कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. 40 सीटों में से सभी सीटों के रुझान आए हैं और कांग्रेस को 20 सीटों पर बढ़त है. जबकि बीजेपी 16 सीटों पर आगे है. गोवा में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत है. टीएमसी गठबंधन को 4 सीटों पर बढ़त बन रही है. गोवा में निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. उत्पल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं. उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था.