ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / UP Election: चुनाव प्रचार करने पहुंचे कन्हैया पर फेंकी स्याही, कांग्रेस कार्यालय में...

UP Election: चुनाव प्रचार करने पहुंचे कन्हैया पर फेंकी स्याही, कांग्रेस कार्यालय में जमकर मारपीट

01-Feb-2022 04:47 PM

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के अंदर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है. जिसके बाद कांग्रेस कार्यालय में जमकर मारपीट हुई. 


कांग्रेस नेता मंगलवार को लखनऊ सेंट्रल की प्रत्याशी सदफ जफर के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंचे थे. इसी दौरान उन पर स्याही फेंकी गई. मिली जानकारी के अनुसार स्याही फेंकने वाले युवक का नाम देवांश बाजपेयी है. वहीं कांग्रेस नेताओं का दावा है कि स्याही नहीं, बल्कि एक तरह का एसिड फेंका गया है. 


कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आरोपी ने कन्हैया पर एसिड फेंकने की कोशिश की लेकिन उनपर नहीं पड़ी बल्कि पास में खड़े 3-4 युवकों पर कुछ बूंदें पड़ी हैं. उधर, कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकने वाले युवक को पकड़ लिया. हालांकि, अभी तक उसने कुछ बताया नहीं है. 


बता दें कि कांग्रेस के यूथ लीडर कन्हैया कुमार लखनऊ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर प्रचार करने पहुंचे थे. वे मंगलवार को लखनऊ की गलियों में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगते नजर आए. इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस शुरुआत से ही जनता के साथ रोड पर है बाकी सब वर्चुअल कर रहे हैं.