बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Oct-2019 05:54 PM
PATNA: बिहार में उप चुनाव का शोर थम गया है. आज चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था. 5 विधानसभा में उप चुनाव और समस्तीपुर में लोकसभा का उप चुनाव होने वाला है. यहां पर 21 अक्टूबर को 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान कर वोटर करेंगे. चुनाव आयोग ने इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है.
सुबह 7 से 5 बजे तक होगा मतदान
चुनाव आयोग के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैजूनाथ सिंह ने बताया कि समस्तीपुर लोकसभा और किशनगंज, बेलहर, नाथनगर, दरौंदा और सिमरी बख्तियारपुर में 21 अक्टूबर को मतदान होना है. समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. विधानसभा क्षेत्र कुशेश्वरस्थान, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर में चुनाव आयोग ने सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान का समय तय किया है.
17 राज्यों में उप चुनाव
बता दें कि कर्नाटक में 15 सीटों, उत्तर प्रदेश में 11 सीटों, केरल और बिहार में पांच-पांच सीटों, गुजरात, असम और पंजाब में चार-चार सीटों, सिक्किम में तीन सीटों, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में दो-दो सीटों और अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा समेत 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.