ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / UP चुनाव के आने वाले नतीजे पर बोले मांझी..रिजल्ट का असर बिहार पर...

UP चुनाव के आने वाले नतीजे पर बोले मांझी..रिजल्ट का असर बिहार पर भी पड़ेगा, तारकिशोर ने कहा..तेजस्वी यादव दिल्ली से आ गये क्या?

09-Mar-2022 06:07 PM

PATNA: उत्तर प्रदेश में कल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। रिजल्ट के पहले कई नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने यूपी चुनाव के परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी और तारकिशोर प्रसाद ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। मांझी ने कहा कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। यूपी चुनाव के परिणाम का असर बिहार की राजनीति पर भी पड़ेगा। वही तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी भारी मतों से जीतेगी और सरकार बनाएगी। वही डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए मीडिया से पूछा कि तेजस्वी यादव दिल्ली से आ गये क्या?


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यूपी के परिणाम तो पहले से ही घोषित है। अनुमान लगाने वाले लोग भी अनुमान लगा लिए है कि यूपी में बीजेपी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी जी की सरकार बनेगी। जब मीडिया ने पूछा कि यूपी में जेडीयू और मुकेश सहनी की पार्टी ने भी चुनाव लड़ा था उस पर क्या कहेंगे तब मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल में OTHERS का भी ऑप्शन है जिसमें तीन सीट दे रहा है। 


वही नेता प्रतिपक्ष के उस बयान पर जिसमें तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीजेपी एग्जिट पोल का लड्डू खा रही है जबकि सरकार बनाकर असली लड्डू अखिलेश यादव ही खाएंगे। तेजस्वी के इस बयान को मांझी ने गलत बताया। कहा यूपी में बीजेपी की सरकार बन रही है। यूपी के परिणाम का बिहार में भी असर पड़ेगा। अब क्या असर पड़ेगा मैं नहीं जानता। हर एक्शन का कुछ ना कुछ रिएक्शन जरूर होता है। 


वही ईवीएम पर मचे बवाल पर मांझी ने कहा कि जो हारता है वो सदा इवीएम को ही दोष देता है ऐसे में वे स्वीकार कर लिए हैं कि हार रहे हैं और यूपी में योगी जी की सरकार बन रही है। वही यूपी चुनाव के आने वाले नतीजे पर बिहार के उमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और जीत का लड्डू वहां की जनता खाएगी। वही तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा तेजस्वी यादव दिल्ली से आ गए क्या? 


ईवीएम पर मचे बवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जब विपक्ष सत्ता में आता तब इवीएम ठीक काम करने लगता है लेकिन जब यह पता चलता है कि वे चुनाव हार रहे हैं तब इवीएम को लेकर घटिया आरोप लगाते है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इस तरह का आरोप लगाना गलत है। यूपी की जनता जीत का लड्डू खाएगी। तेजस्वी के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा..हालांकि तेजस्वी पर तंज कसते हुए तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया से पूछा कि तेजस्वी यादव दिल्ली से आ गये क्या?