मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jan-2020 05:30 PM
DELHI : असम और नॉर्थ ईस्ट को देश से अलग करने की बात करने वाला शरजील इमाम उन्माद का पुराना खिलाड़ी है। शरजील इमाम का एक नया वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें वह जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों को भड़का रहा है। शरजील बिहार के जहानाबाद जिले के काको का रहने वाला है और उसकी तलाश में पुलिस जहानाबाद में छापेमारी भी कर चुकी है। शरजील इमाम पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जा चुका है और अब नया वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है।
शरजील पर आरोप है कि उसने 13 दिसंबर को दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण दिया। चक्का जाम करने वाला भड़काऊ भाषण छात्रों के बीच उन्माद फैलाने के लिए दिया गया था। पुलिस ने इसे देश हित के खिलाफ माना है। जामिया के बाहर दिए गए अपने भाषण में शरजील यह कहता दिख रहा है कि वह दिल्ली ही नहीं देश के उस हर शहर में चक्का जाम करना चाहता है जहां मुसलमान रहते हैं।
शरजील इमाम जेएनयू का स्टूडेंट है और उसके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में आईपीसी की धारा 124A, 153A और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यूपी पुलिस की दो टीमें दिल्ली में मौजूद हैं जबकि एक टीम बिहार में भी उसकी तलाश में जुटी हुई है। शरजील के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी एक FIR दर्ज की है। इस मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश है।