‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
30-Nov-2021 07:17 AM
PATNA : बिहार के विश्वविद्यालय में वित्तीय गड़बड़ी और अन्य तरह की अनियमितताओं को लेकर सरकार और राज भवन इस वक्त आमने-सामने हैं. राज्यपाल फागू चौहान की शिकायत सरकार की तरफ से दिल्ली तक की जा चुकी है. खुद राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली का चक्कर लगा चुके हैं. लेकिन इस पूरे विवाद के बीच यदि सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है.
राज्य के विश्वविद्यालयों में वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतें और अन्य अनियमितताओं को देखते हुए. अब नकेल कसनी शुरू कर दी गई है. इन सभी विश्वविद्यालयों की वित्तीय गतिविधियों की समीक्षा का जिम्मा महालेखाकार यानी एजी को दिया गया है. राज्य सरकार की तरफ से एजी को पत्र लिखा गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सोमवार को महालेखाकार बिहार को पत्र भेजकर उनसे ऑडिट कराने का आग्रह किया है.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की तरफ से लिखे गए पत्र में यह कहा गया है कि विश्वविद्यालयों के परफॉर्मेंस ऑडिट कराने की जरूरत है. सरकार की तरफ से एजी को किए गए निवेदन के बाद अब जल्द ही राज्य के सभी विश्वविद्यालयों का परफॉर्मेंस ऑडिट कराया जा सकता है. पत्र के साथ सभी 13 विश्वविद्यालयों का नाम भी सरकार की तरफ से भेजा गया है. सरकार की तरफ से इन विश्वविद्यालयों को जो अनुदान दिया जाता है उसकी पूरी जानकारी भी दी गई है.
आपको बता दें कि पिछले दिनों कई विश्वविद्यालयों में अनियमितता की खबर सामने आई थी. जिसको लेकर राजभवन की लगातार किरकिरी भी हुई. एक विश्वविद्यालय के कुलपति ने तो राजभवन के नाम पर डराने धमकाने का आरोप भी लगाया. कई नामों की चर्चा लगातार हो रही है. फागू चौहान से मुलाकात कर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी ऐतराज जताया था. लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. आखिरकार अब सरकार ने यह फैसला किया है कि विश्वविद्यालयों में खर्च का लेखा-जोखा ऑडिट के जरिए जांच की जाए.