Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
24-Feb-2022 05:18 PM
GAYA: रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू हो गयी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले में उसके 7 नागरिक मारे गये है जबकि 9 लोग घायल हैं। जबकि रूस का यह दावा है कि उसकी सेना यूक्रेन में घुस गयी है। यूक्रेन के कई शहरों पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की आशंका को देखते हुए बिहार के गया जिला निवासी उत्कर्ष बुधवार की सुबह अपने घर लौट आया है। जिससे परिजन काफी खूश है। उत्कर्ष ने 25 हजार का फ्लाइट टिकट 50 हजार में खरीदा और अब वह सुरक्षित इंडिया लौट आया है।
गया का रहने वाले उत्कर्ष यूक्रेन की राजधानी किव शहर में रहता था और एमबीबीएस की पढाई कर रहा था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की स्थिति को देखकर वह परेशान रहने लगा और अपने वतन लौटने का प्रयास करने लगा। उत्कर्ष ने बताया कि भारतीय दूतावास से किसी भी तरह की मदद नहीं मिली। ऐसे कई छात्र वहां अभी भी फंसे है जो महंगी टिकट खरीदने में सक्षम नहीं है। उसने खुद 25 हजार की टिकट को 50 हजार में खरीदा है।
उत्कर्ष ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एयर इंडिया फ्लाइट यूक्रेन में भेजकर छात्रों को बुलाया जा रहा है लेकिन उसका किराया 60 हजार रुपये से ज्यादा है। टिकट का दाम बहुत अधिक रहने की वजह से लोग भारत नहीं आ पा रहे हैं। रोजाना इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी काफी महंगी हो गयी है। अब तो वहां जीवन गुजारना भी मुश्किल हो गया है।