सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
20-Jun-2024 07:05 AM
By First Bihar
PATNA : शिक्षा मंत्रालय के तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी नेट एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने कहा कि 18 जून 2024 को हुई नेट की परीक्षा की पवित्रता के साथ समझौता हुआ है।
भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) द्वारा दिए गए इनपुट के तहत ये फैसला लिया गया है। नीट की तरह ही UGC NET Exam का आयोजन भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराती है। ऐसे में पहले ही नीट एग्जाम स्कैम मामले से जूझ रही एनटीए के लिए ये एक बड़ा झटका है।
दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार, 19 जून को ट्वीट करके बताया कि 'गृह मंत्रालय मंत्रालय के अधीन आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर द्वारा मिली शुरुआती जानकारी के मद्देनजर 18 जून को हुई यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा रद्द की जा रही है। अब ये परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी।
मंत्रालय ने कहा है कि 'यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा जा रहा है। सरकार परीक्षाओं की पवित्रता बरकरार रखने और छात्रों के हित की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी व्यक्ति या संस्था नेट परीक्षा में धांधली मामले में जिम्मेदार पाई जाएगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।'
आपको बताते चलें कि, कैंडिडेट्स को असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी एडमिशन की योग्यता देने वाली ये परीक्षा पेन पेपर मोड यानी ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। देशभर में एक ही दिन दो पालियों में NTA ने नेट एग्जाम का संचालन किया था। इस परीक्षा में करीब 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।