ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / मुजफ्फरपुर : अपनी खाला के घर पहुंचे मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, बुनकरों से कहा.....

मुजफ्फरपुर : अपनी खाला के घर पहुंचे मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, बुनकरों से कहा.. आपके लिए लगायेंगे उद्योग

24-Dec-2021 11:30 AM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR : सुबह सवेरे गांव की गलियों से बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन जब अपनी खाला के घर पहुंचे तो भीड़ जुट गयी। कभी जहां मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद में बचपन बीता उस घर के आंगन में पहुंच पुराने दिनों की याद और अपने रिश्तेदारों से मिल मंत्री भाव विभोर हो गये। उन्होंने अपने बचपन की यादें लोगों से साझा की। 


मंत्री ने दरवाजे के सामने बहती बागमती नदी के सामने उस पार घाट को देख कहा कि छठ घाट है पक्का बन जाय तो और सुंदर लगेगा। बागमती को देख सौदर्यीकरण की बात हुई। फिर सुबह का नाश्ता अपने मित्र मो. जावेद के घर में की उसके बाद बगल के रिश्तेदारों के आँगन जाकर मिले। मंत्री के साथ मो.जावेद , गायघाट के निवर्तमान प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, भाजपा नेता विजय कुमार, शशांक शेखर चौहान, मो.इशरार, डा.जफर व राम बाबू सिंह यादव थे। 


बुनकरों के लिए उद्योग तो लग ही सकता है 


मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद में जब अपने खाला के गाँव व गली में भाजपा के राष्ट्रीय नेता बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन घूम रहे थें तो लोगों ने अपने बीच के भाई व रिश्तेदार मंत्री शाहनवाज हुसैन को पुराने दिनों की याद दिलाई। इस क्षेत्र की बदहाली की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि इस इलाके के बड़े भूभाग में जल जमाव है, जिससे खेती पर ग्रहण लग गया है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा एनएच किनारे स्थित गाँव व इलाके के खेतों में हर साल होने वाली जल जमाव से निजात दिलाने के लिए जल निकासी की ठोस योजना दिलाने की माँग की।


मंत्री ने कहा कि देखा है खेतों में जल जमाव। वहीं निवर्तमान प्रमुख श्रवण कुमार सिंह व भाजपा नेता शशांक शेखर चौहान ने कहा कि मंत्री जी भारी उद्योग इथनाॅल की फैक्टरी नहीं लग सकती पर गायघाट में चार बड़े खादी भंडार हैं जिसके पास कई एकड़ भूमि हैं, बुनकरों व महिलाओं के लिए वस्त्र उद्योग तो लग सकता। कम से कम इस बेनीबाद का सबसे बड़ा खादी भंडार का बड़ा भूभाग अतिक्रमित हो रहा है व बंदी के कगार पर है। इसे तो बड़े उद्योग में विकसित कर दें। मंत्री ने कहा कि जरूर उद्योग लगेगी आप विभाग में आकर मिलिये।