CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
02-Jul-2022 06:20 PM
DESK: राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हत्याकांड के चार आरोपियों को आज एनआईए कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। तभी आक्रोशित भीड़ ने हमला कर दिया। अब इन आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए की कस्टडी में भेजा गया है।
आरोपियों की पेशी के दौरान लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की। आरोपियों को जब पुलिस की वैन में बैठाया जा रहा था तभी लोग पीटने लगे। घटना को लेकर लोग इतने आक्रोशित थे कि आरोपियों की जूते-चप्पल और डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
गौरतलब है कि 28 जून को कन्हैयालाल नामक दर्जी की दुकान में घुसकर दो अपराधियों गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद पूरे शहर में जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में बताया गया कि कन्हैयालाल के मोबाइल से उनके बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। जिसके कारण रियाज और गौस मोहम्मद कुर्ता पायजामा सिलाने के बहाने कन्हैयालाल की दुकान पर आए गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर हत्या की जिम्मेदारी ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया लेकिन बाद में कोर्ट ने इसे एनआईए के हवाले कर दिया। इस मामले की जांच में एनआईए जुटी हुई है।