Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
01-Nov-2020 08:50 AM
PATNA : कोरोना काल के बीच के त्यौहार में घर पहुंचने की जद्दोजहद ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ट्रेन की संख्या कम है इसलिए ज्यादातर लोग फ्लाइट के जरिए घर पहुंचना चाहते हैं और यही वजह है कि त्योहारों के इस मौसम में फ्लाइट का किराया 5 गुना महंगा हो गया है.कोरोना काल के बीच गाइडलाइन के तहत ट्रेनों का सफर लिमिटेड हुआ है और इस बार त्यौहार पर केवल 10 फ़ीसदी ट्रेनें ही चल रही है. दिवाली और छठ के मौके पर हर दिन ट्रेन से तकरीबन 2 करोड़ 80 लाख लोग सफर करते थे जो इस बार केवल 19 लाख तक सीमित है.
रेलवे के आंकड़े बताते हैं कि त्योहार के मौसम में हर दिन तकरीबन 13000 ट्रेनों का परिचालन होता था, लेकिन इस बार यह संख्या घटकर 13 सौ के आसपास रह गई है. हालांकि रेलवे की तरफ से अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह नाकाफी साबित हो रही हैं.
यही वजह है कि अब लोग फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं. त्योहार के मौसम में फ्लाइट का किराया 5 गुना तक जा पहुंचा है. हालांकि सरकार ने किराए पर कैपिंग लगा कर रखी हुई है, लेकिन बावजूद इसके किराया आसमान छू रहा है. पटना से दिल्ली के लिए सामान्य दिनों में किराया 24 सौ के आसपास होता है जो त्योहार के मौसम में बढ़कर 97 सौ के आसपास जा पहुंचा है. दिल्ली से वाराणसी का किराया 8000, दिल्ली से लखनऊ का 7000, मुंबई से पटना का 11,000 दिल्ली से कोलकाता का 6000, दिल्ली से रांची का किराया 9000 जा पहुंचा है. मगर ट्रेनों की बात करें तो वहां भी वेटिंग होने के कारण लोग महंगा हवाई टिकट खरीदने को मजबूर हैं.