ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / गोपालगंजःघरवालों को बंधक बनाकर ढाई लाख की लूट,ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा एक चोर

गोपालगंजःघरवालों को बंधक बनाकर ढाई लाख की लूट,ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा एक चोर

11-Aug-2019 06:37 PM

By 14

GOPALGANJ:गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पहले तो बाहर सो रहे घर के मुखिया को बंधक बनाया फिर उसके घर में घुसकर 20 हजार नगदी समेत ढाई लाख का सामान भी लूटकर ले गए. जानकारी के मुताबिक देर रात जब घर के मुखिया अजहरुद्दीन बाहर सोये हुए थे तभी आधा दर्जन की संख्या में आए चोरों ने अजहुरुद्दीन को बंधक बना कर उनसे गेट की चाबी छीन ली. इसके बाद अपराधियों ने घर में घुसकर घर की महिलाओं को भी बंधक बनाया और फिर डकैती को अंजाम दिया.घरवालों के मुताबिक इस दौरान उनके शोर मचाने पर ग्रामीण इकठ्ठा हुए और भागने के दौरान 1 चोर को पकड़ लिया गया.जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है.हांलाकि बाकी के 5 अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है.