ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल

Home / news / टुटा रेल ट्रैक, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

टुटा रेल ट्रैक, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

11-Nov-2022 01:46 PM

BEGUSARAI : बेगूसराय में बरौनी-कटिहार रेलखंड पर शुक्रवार को रेल पटरी की क्रैक होने से सहरसा से नई दिल्ली जा रही 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि, बरौनी -कटिहार रेल खंड के लाखों और दनौली के बीच रेल ट्रैक में खराबी आई थी। जिससे अप लाइन में परिचालन बाधित हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जब वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपलाइन से गुजरने वाली थी, इसी दौरान लाखो और दनौली फुलवरिया स्टेशन के बीच गश्त कर रहे की-मैन की नजर पोल संख्या 155/01 और 155/ 29 के समीप टूटे हुए पटरी पर गई। जिसके बाद आनन फलन में लाल झंडा दिखाया गया। लेकिन तब तक ट्रेन काफी ट्रेन के इंजन समेत दो डब्बे क्रॉस हो चुका था लेकिन ट्रेन की ड्राइवर की सूझबूझ से लाल झंडा पर नजर पड़ते ही ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया और सूचना कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा में हड़कंप मच गया। 



बताया जा रहा है कि, रेल कर्मियों ने डेढ़ घंटे से भी अधिक कोशिश के बाद रुके हुए वैशाली सुपरफास्ट को पटरी ठीक कर सवा 10 बजे पास कराया गया। इसके बाद राजरानी एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन को ट्रेनों को कॉशन के आधार पर काफी धीमी गति से मौके पर से पास कराया जा रहा है। इस दौरान राज्यरानी एक्सप्रेस जहां दनौली फुलवरिया स्टेशन पर रुकी रही। वहीं, अप लाइन की अन्य ट्रेन भी विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रही। सबसे सुकून की बात है की तुरंत नजर पर जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर जुटे हुए हैं। इस संबंध में रेल अधिकारी अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। लेकिन संभावना जताई जा रही है सुबह में ट्रेन के गुजरने के बाद पटरी टूटा है। रेलवे के अधिकारी पटरी टूटने के मामले की जांच कर रहे हैं, उसके बाद ही इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।